किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सावन की सोमवारी को ओद्रा घाट पे दिखा शिवभक्तों की भीड़

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन की सोमवारी को किशनगंज के आसपास के इलाके के भक्तों ने ओद्रा घाट से जल उठाया और बोल बम का नारा लगाते हुए पैदल ही चलकर किशनगंज शहर स्थित भुतनाथ गोशाला मंदिर में जलाभिषेक किया

किशनगंज, 07 अगस्त (के.स.)। धर्मेंद्र सिंह, प्रखंड के बेलवा से सटे ओद्रा घाट पर सावन की सोमवारी को शिवभक्तों की भीड़ देखने को मिली, जिले से सटे मात्र 13 किलोमिटर दूर ओद्रा घाट से किशनगंज स्थित भूतनाथ गौशाला मंदिर तक रास्ते में भक्तों की कतार देखने को मिली, सावन की सोमवारी में मौसम सुहाना होने के कारण ओद्रा घाट एवं मंदिर में अन्य सोमवारी से अधिक भीड़ देखने को मिली, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन की सोमवारी को किशनगंज के आसपास के इलाके के भक्तों ने ओद्रा घाट से जल उठाया और बोल बम का नारा लगाते हुए पैदल ही चलकर किशनगंज शहर स्थित भुतनाथ गोशाला मंदिर में जलाभिषेक किया, सोमवारी के दिन पूरे रास्ते में गाड़ियों एवं काँवरियों की कतार लगी रही, काँवरियों में बच्चे, बड़े, बूढ़े और खासकर महिलाओं की अधिक भीड़ देखने को मिली, ओद्रा घाट पर एसडीआरएफ की टीम भी सुबह से शाम तक तैनात दिखी, एसडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नदी के गहरे पानी मे डूब रहे दो बच्चों को भी हमारे टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से नदी से बाहर निकाल लिया गया, वहीं बेलवा ओद्रा घाट से किशनगंज भुतनाथ मंदिर के रास्ते में कई जगह कावरियों की सेवा करते हुए भी लोग नजर आए, सालकी, गाछपाड़ा, पुलिस लाइन, पश्चिमपाली, सुभाषपल्ली, डेमार्केट, सहित कई जगहों पर कांवरियों सेवा शिविर लगा कर भक्तों को पानी, शर्बत, फल इत्यादि बांटे जिससे कांवरियों को रास्ते भर राहत भी मिलती रही, ओद्रा घाट पर सावन की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी चुस्त दिखी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!