ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भोजपुर : पीरो के गांधी की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री..

भोजपुर/गुड्डू कुमार, पीरो के गांधी स्व राम एकबाल सिंह वरसी की नव निर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरण गुरूवार को मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के हाथों संपन्न होगा।यहां प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।शहर के जुबली पार्क स्थित प्रतिमा स्थल को सजाकर भव्य रूप प्रदान किया गया है।प्रतिमा के चारों ओर आने जाने के लिए पक्का रास्ता व रास्ते के किनारे सुंदर बागवानी की गई है।प्रतिमा अनावरण के पश्चात मुख्यमंत्री स्थानीय शहीद स्टेडियम में जन सभा को संबोधित करेंगे।इसके लिए स्टेडियम में मंच निर्माण, साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य पूरा हो चुका है।चूंकि मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से यहां पहुंचेगे जिसको देखते हुए पास में ही हेलिपैड बनाया गया।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर यहां अभी से सुरक्षा प्रबंध कर दिए गए हैं।डीएम व एसपी कई बार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा ले चुके हैं मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान यहां विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारियो के अलावा जिले से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।स्वo राम एकबाल वरसी के पुत्र डॉ शिवजी सिंह वरसी ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक, विधान पार्षद व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहेंगे।इधर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, डीएसपी अशोक कुमार आजाद, बीडीओ मानेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार व्यस्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button