किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 78वें जयंती पर याद किए गए भारत रत्न राजीव गांधी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शनिवार को शहर के मनोरंजन क्लब स्तिथ कांग्रेस कार्यालय में संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को उनके 78वें जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर किशनगंज कांग्रेस कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष इमाम अली चिंटू के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेता एवं कार्यकर्ताओं ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो आजाद साहिल ने स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अल्प समय में उन्होंने जो भारत को दिया वह अविस्मरणीय है। हमें उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना है। राजीव गांधी ने देश के विकास में नई दिशा प्रदान की, कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे। देश को विकास की उंचाई पर पहुंचाया और देश के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया। उनके जीवन से हमें मार्गदर्शन लेना चाहिए। जिसमे मुख्य रूप से मौजूद रहे किशनगंज सांसद प्रतिनिधि एहसान हसन, किशनगंज युवा काँग्रेस जिला अध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सरफ़राज़ खान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाहजहां बेगम, महिला प्रखंड अध्यक्ष सहिदा बेगम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सजल कुमार साह, कांग्रेस महासचिव तौसीफ अंजार, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमजद अली, कांग्रेस महासचिव आदर्श कुमार साह, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष निसु खान, कांग्रेस वार्ड 7 अध्यक्ष मो गुड्डु, युवा कांग्रेस नेता शुभम दास, कांग्रेस नेता मो० शौकत, कांग्रेस नेता मो फ़िरोज़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button