राज्य

आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं भारत के प्रथम शिक्षामंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब की 136 वीं जयन्ती प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :- इस अवसर पर मौलाना साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब कवि, लेखक, पत्रकार, महान स्वतंत्रता सेनानी, महान देश भक्त तथा प्रसिद्ध शिक्षाविद थे। देश के प्रथम शिक्षामंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा में धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को प्रतिष्ठित किया और देश की एकता एवं अखंडता की हिमायत की। वे भारत विभाजन के प्रबल विरोधी थे। वे माउँटबेटन के साथ कई बैठक में भारत के विभाजन नहीं करने की बातें कही।
इन्होंने आगे कहा कि मौलाना साहब के विचारों के अनुरूप श्री लालू प्रसाद तथा श्रीमती राबड़ी देवी ने बिहार के गरीब-गुरबों के बीच शिक्षा को पहूँचाया, शिक्षा को आम लोगों के बीच ले जाने के लिए तथा गरीबों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए निरंतर अभियान चलाया गया। इसी का परिणाम है कि गाँव गँवई के गरीब लोगों में भी राजनीतिक तथा सामाजिक चेतना विकसित हुई है और वे अपने अधिकारों को पहचानने लगे और हर स्तर पर समाज में शिक्षा के प्रति लोगों में अलख जगाया।
इस अवसर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, वृषिण पटेल, बिनू यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, पूर्व विधायक डाॅ0 अनवर आलम, प्रियंका भारती, प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार, संजय यादव, ई0 अशोक यादव, फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, मुकुंद सिंह, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार राम, प्रदीप मेहता, संटू कुमार यादव, अभिषेक सिंह, गुलाम रब्बानी, राजेश यादव, अशेाक कुमार गुप्ता, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, रीतू जायसवाल, गोपाल कृष्ण कुमार उर्फ चंदन यादव, सरदार रंजीत सिंह, विपिन कुमार सिंह, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, पी0 के0 मिश्रा, शिवेन्द्र कुमार तांती, अफरोज आलम, मुश्ताक आलम, अब्दुल जब्बार, राजदेव यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मौलाना साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!