ताजा खबर

*खेल के क्षेत्र में नई संभावनाओं के साथ प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए के बेहतर अवसर – पुलिस अधीक्षक*

वेंकटेश कुमार/आज पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में मशाल, 2024 के अवसर पर परस्पर सहयोग देने के लिए बिहार सरकार, शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान से फलित होने जा रहे खेल प्रतियोगिता को लेकर शुभांकर भेंट किया गया।

*”खेलेगा बिहार तो खिलेगा बिहार “* खेलने से खिलने तक के सफर में मशाल 2024 विद्यालय स्तर से ही खेलों के द्वारा बच्चों को पुष्पित, पल्लवित करने हेतु भूमिका निभाएगा।
मशाल प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित विविध खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल की बुनियादी सुविधाएं, बेहतर खेल उपकरणों का उपयोग एवं प्रशिक्षक द्वारा उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे जिले के प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को उभर कर सामने आने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्राप्त होगा। उपाधीक्षक , शारीरिक शिक्षा द्वारा बताया गया कि जहानाबाद जिले से 12 प्रशिक्षक शारीरिक शिक्षा शिक्षक/कम्प्यूटर शिक्षक को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, खेल परिषद, कंकड़बाग, पटना में प्रशिक्षण दिनांक 16 से 18 दिसम्बर, 2024 तक दिया गया, जिसमें 10 शारीरिक शिक्षा एवं 02 कम्प्यूटर शिक्षक शामिल हैं। इनका दायित्व होगा कि अपने अपने प्रखंडों के शारीरिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों को गांव से खेल गांव तक पहुंचाया जा सके। सभी खिलाड़ियों का शारीरिक प्रदर्शन प्रशिक्षण का डाटा एकत्रित कर कम्प्यूटर शिक्षक द्वारा तैयार किया जाएगा, जिससे भविष्य में विश्व स्तर के खिलाड़ी तैयार किया जा सके।‌

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना, खेल संसाधनों का उपयोग करना, खेल कौशल का विकास करना, खेल के लिए अवसर का सृजन करना, खेल के क्षेत्र में कड़ी जोड़ना (प्रतिभा पाइपलाइन) तथा प्रतिभा खोज एवं अनुसंधान करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!