राज्य

*जद (यू०) श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने बलिराम जी*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ::जद (यू०) श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद ने पार्टी के प्रति कर्त्तव्य निष्ठा एवं कार्य कुशलता को देखते हुये बलिराम जी को बिहार प्रदेश जनता दल (यू०) श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का *”प्रदेश सचिव”* मनोनित किया है।

उन्होंने आशा और विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि बलिराम जी श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ तथा पार्टी संगठन को निष्ठापूर्वक मजबूत बनायेंगे और नीतीश कुमार द्वारा किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे।

ध्यातव्य है कि बलिराम जी पार्टी के कार्यों को कुशलता पूर्वक करते हुए जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। उनके संगठन के प्रति समर्पित भाव और कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए वे संगठन में एक मजबूत स्तंभ के रुप में जाने जाते हैं।

श्री बलिराम को जनता दल (यूनाइटेड) के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाये जाने पर सम्पाचक प्रखंड स्थित कर्णपुरा ग्राम के लोगों में खुशी की लहर दौड़ रही है। लोगों का कहना है कि जद (यू) में बलराम जी को *”प्रदेश सचिव”* बनाये जाना सही निर्णय है।
——

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!