District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : खगड़ा पासवान टोला में लोगों ने घनी आबादी के बीच टावर लगाये जाने का जताया विरोध, डीएम व नप को दिया आवेदन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, खगड़ा पासवान टोला, वार्ड संख्या 32 में स्थानीय लोगो ने बुधवार को जीओ मोबाईल 5जी टावर लगाए जाने का विरोध जताया। वही लोगों ने डीएम व नगर परिषद को एक आवेदन भी सौंपा है। दिए गए आवेदन के अनुसार वार्ड 32 स्थित खगड़ा पासवान टोला में जिओ 5जी टावर का निर्माण चल रहा है। टावर के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है। दिए गए आवेदन के अनुसार जहां जिओ 5जी टावर लगाया जा रहा है वहाँ घनी आबादी है। जिसका रेडिएशन समाज के लोगों के लिए घातक हो सकता है। वही लोगों में स्थल पर भी विरोध जताया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जो आवेदन मिला है उसकी पड़ताल की जा रही है। जो निर्णय होगा वो न्याय संगत होगा। वही वार्ड की सीता देवी, हरेंद्र यादव, कारी पासवान, लक्ष्मी देवी, सन्तुलिया देवी, समीना खातून, लक्ष्मीनिया देवी, मो० इजहार, राजा, फिरोज, शिवा आदि ने बताया कि टावर लगने से कई तरह की बीमारी की संभावना बन सकती है। ये हमारे बच्चों के लिए भी घातक हो सकता है।हम लोग जब से टावर के निर्माण के बारे में सुने है तब से चिंतित हैं। लोगों ने डीएम व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से न्याय संगत कार्रवाई की मांग की है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button