District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिलाधिकारी के द्वारा मंझौक में तटबंध मरम्मती और कटाव का किया गया निरीक्षण

किशनगंज, 16 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा मंगलवार को किशनगंज प्रखण्ड के मंझोक में तटबंध के मरम्मति कार्य एवं कटाव का निरीक्षण किया गया। प्रखण्ड के मंझोक स्थित महानंदा नदी के तटबंध का मरम्मति कार्य एवं नदी के कटाव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में तटबंध कहीं-कहीं पर स्टेप बाय स्टेप के स्थान पर भर्टीकल बना हुआ पाया गया। उसे तुरंत सही करने हेतु मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं सहायक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को निर्देशित किया गया। उन्हें किये गये कार्य का मापी कर मापीपुस्त व तटबंध मरम्मती से संबंधित प्राक्कलन समीक्षा हेतु उपब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही तटबंध मरम्मति का कार्य प्राक्कलन के अनुरूप बाढ़ से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं सहायक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण तथा अन्य कर्मी उपस्थिति थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button