राजनीति

16 से 31 अक्टूबर तक राजनीतिक अभियान चलाएगी भाकपा।…

कुणाल कुमार:-09 अक्टूबर, 2023, पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने पूरे राज्य में सघन राजनीतिक अभियान चलाने का फैसला लिया है। बिहार में 16 से 31 अक्टूबर तक मोटर साईकिल रैली, आम सभा,जीबी बैठक, नुक्कड़ सभा, दीवाल लेखन आदि के माध्यम से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का भंडा फोर किया जाएगा और दो नवम्बर को पटना में आयोजित भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली में भाग लेने की अपील की जाएगी। पटना में 26 अक्टूबर से लेकर एक नवम्बर तक जन सेवा दल का राज्यस्तरीय कैंप लगाया जाएगा।

भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। विनाशकारी आर्थिक नीतियों के कारण महगांई आसमान छू रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। इस सरकार में गरीबों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं। इस सरकार में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। इसी के मद्देनजर भाकपा ने नारा दिया है भाजपा हटाओ देश बचाओ और नया भारत बनाओ। इसी नारों को लेकर भाकपा जनता के बीच जाएगी और केन्द्र सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत कराएगी और अगली कड़ी में दो नवम्बर को पटना के गांधी मैदान में रैली होगी। रैली में पूरे राज्य से तीन लाख से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाकपा राज्य की जनता से राजनीतिक अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button