ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा पांच सुत्री मांगो को लेकर हुआ एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम..

बारूण/मयंक कुमार, औरंंगाबाद राष्ट्रीय जनता दल औरंगाबाद के आह्वान पर बारुण प्रखंड में रविवार को एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।राजद के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर यह उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया था।जिसमें मुख्य रूप से गोह के अकौनी में घटित घटना की न्यायिक टीम से उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।राष्ट्रीय जनता दल के जिला महासचिव डॉo चंदन कुमार के नेतृत्व में हुए इस उपवास कार्यक्रम में बताया गया की अकौनी में पुलिस के द्वारा जो चूक हुई है, वह काफी निंदनीय है।डॉo कुमार ने कहा कि हम सभी विपक्ष में रहकर कोरोना महामारी में सहयोग कर रहे सभी कॅरोना योद्धाओं का स्वागत कर रहे हैं।इस समय लॉक डाउन का पालन करा रहे जितने भी समर्पित पदाधिकारी पुलिस गण लगे हुए हैं उन सबों को हम सैल्यूट करते हैं, किंतु अकौनी में निर्दोषों के साथ जो अमानवीय बर्ताव किया गया उसकी हम निंदा करते हैं और हम इस उपवास के माध्यम से सरकार से मांग करते हैं।निर्दोष लोगों को प्राथमिकी से बाहर करें और दोषी को सजा दी जाए।इसके साथ ही अन्य मांगों को भी पूर्ण किया जाए।इस अवसर पर राम ध्यान सिंह, विनोद यादव, दिनेश सिंह, अशोक कुमार आदि राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button