अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : आनाज कटौती से गुस्साए लाभूकों ने डीलर के खिलाफ किया हंगामा..

अररिया/अब्दुल कैय्युम, जोकीहाट ब्लॉक के पथराबाडी पंचायत के सतघरा गांव मे डीलर की मनमानी के खिलाफ लाभुकों ने जम कर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। किया।प्रदर्शनकारी लाभुकों ने डीलर सुकरू मांझी द्वारा पूर्व से ही लाभुकों को कम अनाज देने में प्रति यूनिट एक किलो काट लेने का आरोप लगाया।अभी आपदा की घड़ी में भी डीलर द्द्वारा एक किलो अनाज काटने का विरोध करनेे पर भी डीलर को कोई फर्क नही पड़ा।वहीं रेखा देवी ने आरोप लगाया कि उनका अनाज उठाव कर गबन कर लेता है।मगर उसे नहीं देता है।सूचना मिलने पर बीडीओ सह वरीय उपसमाहर्ता विजय कुमार ने सतघरा पहुंचकर मामले की छानबीन की एवं प्रदर्शनकारियों से पूछताछ की।बीडीओ डीलर से संपर्क करना चाहा लेकिन डीलर सामने नहीं आया।प्रदर्शनकारियों में नसीब लाल राम, मुर्तजा, इश्तियाक, विलास मांझी, मोहसीन, रिजवान, करीम, शोएब,  अलाउद्दीन, टगरलाल मांझी, रजाबुल, युसूफ, पानो देवी आदि ने लिखित आवेदन बीडीओ को दिया जिसमें अनाज की कटौती करने, मूल्य तालिका नही लगे होने, आंगन में अनाज वितरण करने, गोदाम नही होने तथा एक दर्जन से अधिक कार्डधारियों का अनाज गबन की बात कही है।हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि आंगन में काफी गंदगी रहता है।लोगों के कहीं बैठने की जगह नही है।प्रदर्शनकारियों ने सुकरू मांझी का लाइसेंस रद्द करने की मांग पर डटे रहे।वहीं बीडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लाभुकों को शांत कराया।बीडीओ ने बताया कि डीलर की लगातार शिकायत मिल रही है।जांचोपरांत कडी कार्रवाई की जाएगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button