औरंगाबाद : नेहरू युवा केंद्र के द्वारा निकाली गई जल जीवन हरियाली कार्यक्रम जागरूकता रैली..

बारूण/मयंक कुमार, औरंगाबाद नेहरू युवा केन्द्र औरंगाबाद के तत्वाधान में बारूण प्रखंड अंतर्गत जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को लेकर जागरूकता रैली निकाला गया।इस रैली का नेतृत्व नेहरू युवा केन्द्र के प्रभारी संजीत कुमार मेहता ने किया।यह रैली प्रखंड मुख्यालय से शूरु होकर मस्तूल बारुण के पंचायत सरकार भवन तक गया।इस रैली का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संतुलन, जल संतुलन हेतु जागरूक करना है।संजीत कुमार मेहता ने बताया कि हर साल वर्षा कम होती जा रही है या फिर वर्षा कहीं पर बहुत ज्यादा हो रही है और कहीं पर कम, भू जल स्तर नीचे जा रहा है।वायु-प्रदूषण बढ़ते जा रहा है।वृक्षों की कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलन होते जा रहा है।इसके लिए लोगों से अपील किया जा रहा है कि जल बचाएं,वृक्ष लगाएं।इस कार्यक्रम में विभिन्न युवा मंडल एवं प्रखंड मुख्यालय के अधिकरियों सहित सैंकड़ो लोग शामिल हुए।इस अवसर पर राष्ट्रिय युवा कोर आकाश कुमार बादल, शशि कुमार मौर्या, आभविप के नगर अध्यक्ष रंजन कुमार, जीपीएस अमित कुमार, सत्यप्रकाश कुमार, विनय कुमार, मुकेश कुमार, कार्यपालक सहायक शशिकांत कुमार, कंचन कुमार सुमन, रविन्द्र कुमार, परवेज आलम, रोहित कुमार उपस्थित रहें।