ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : पचास साल बाद गौरी बिगहा गांव में पहुंची बिजली..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, बारूण प्रखंड में ऐसी भी एक गांव था जो आज के पहले बिजली गांव में नही पहुंची थी। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि धमनी पंचायत के गौरी बिगहा उर्फ भुईयां बिगहा जो दलितों का गांव है।इस गांव में पहले बिजली कभी नहीं आई।आधुनिक युग में बिजली के बिना विकास की कल्पना करना बेमानी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि का कार्य बहुत हद तक बिजली पर निर्भर है।इसलिए सभी गांव गांव बिजली पहुंचे।कहा कि बुधवार को पहली बार इस गांव में 63 केबी का ट्रांसफार्मर बैठाकर गांव में बिजली मंगाई गई।जिसमें गांव के सभी बीपीएल धारक ग्रामीणों के घर निशुल्क बिजली कनेक्शन करा कर मीटर भी बैठाया जा रहा है।गौरी बीगहा गांव में लगभग सौ घर की बस्ती है।गांव में बिजली आने से ग्रामीण काफी उत्साहित हैं।सती भुइयां, वीरेंद्र भुईया, रतन भुईयां, विमला कुंवर आदि ने बताया कि करीब 50 वर्षों के बाद गांव में बिजली आई है।जिससे हम लोग भी अब बिजली का लाभ लेंगे।ग्रामीणों ने लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह को बिजली मंगवाने में श्रेय दिया। सरहाते हुए बताया कहा कि सतीश कुमार सिंह धमनी पंचायत के पूर्व में मुखिया रह चुके थे, गांव में बिजली मंगवाने के लिए अथक प्रयास इन्होंने किया।हम दलितों के सहयोग के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button