ताजा खबर

*बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष बने अशोक कुमार, किया पदभार ग्रहण*

• उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने भी किया पदभार ग्रहण

• श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार और उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। पटना के नियोजन भवन में श्रमायुक्त राजेश भारती ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान सुशील कुमार और शौकत अली ने भी अपना योगदान दिया। इस अवसर पर श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

*श्रम संसाधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं*

इस मौके पर श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी और कहा कि सरकार बाल श्रम के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, पदभार ग्रहण के बाद अध्यक्ष अशोक कुमार ने बाल श्रम को “एक सामाजिक कलंक” बताते हुए कहा कि “बिहार को बाल श्रम से मुक्त कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। राज्यभर में धावा दल सक्रिय रहेंगे, जो बाल श्रमिकों की पहचान कर उन्हें मुक्त कराएंगे। साथ ही बाल श्रमिकों को राज्य से बाहर ले जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी और जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को सजग किया जाएगा।
वहीं, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चल रही योजनाओं और परियोजनाओं का समन्वय कर उसे जमीनी स्तर पर लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार से बाल श्रमिकों का पलायन कम होगा। समारोह में विभागीय वरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!