अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हाजीपुर : 21 पिस्टल के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, बिहार से यूपी तक फैले हैं गिरोह के तार

गोरखपुर में छापेमारी कर उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक है कि ये एक अंतर्राजीय गैंग है: डा० कुमार आशीष

हाजीपुर रेल पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि, रेल एसपी डा० कुमार आशीष के निर्देश पर लगातार कार्रवाई जारी।

बरामदगी:

  • लोहे का बना अर्ध निर्मित पिस्टल बॉडी 21 पीस जिसके बॉडी की लंबाई करीब 9 अंगुल तथा बट की लंबाई 6 अंगुल
  • कागज में सेलो टेप से लपेटकर पैक कर रखा कुल 21 पीस लोहे का बना पिस्टल का बैरल प्रत्येक लंबाई करीब 6 अंगुल
  • लाल रंग का ओप्पो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल सेट आईएमआई नंबर 869147 033680975 869147033680967 में लगा मोबाइल नंबर 9142076683

हाजीपुर, 04 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जंक्शन पर मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ़्तार किया है। उसके बैग से 21 अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद हुए हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गोरखपुर से भी एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। रेल पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर जांच में जुटी। पुलिस के अनुसार, मुंगेर का रहने वाला सोनू अग्रवाल गोरखपुर से मुंगेर जा रहा था। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर रेल पुलिस ने हाजीपुर जंक्शन पर ओवर ब्रिज से उसे डिटेन किया। तलाशी में युवक के बैग से 21 अर्धनिर्मित पिस्टल मिले। इसके बाद पुलिस ने उसके गिरोह के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उसकी निशानदेही पर गोरखपुर से उसके साथी मो० आरिफ को गिरफ्तार किया। वो गोरखपुर के हुसैनबाद का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कि तो पता चला गिरोह के तार बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक जुड़े हैं। साथ ही ये भी पता चला कि बरामद पिस्टल मुंगेर में बनाई गई हैं। इस मामले में मुजफ्फरपुर के रेल एसपी डॉ० कुमार आशीष ने बताया कि हाजीपुर जंक्शन पर ओवर ब्रिज से एक संदिग्ध को डिटेन किया गया है। उसके बैग से 21 अर्धनिर्मित पिस्टल और उतनी ही बैरल बरामद हुई हैं। आरोपी गोरखपुर से मुंगेर जा रहा था। इसके साथ ही गोरखपुर में छापेमारी कर उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक है कि ये एक अंतर्राजीय गैंग है। रेल एसपी डा० कुमार आशीष ने बताया कि छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button