अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : 160 बोतल कोडिंग युक्त कप-शिरप के साथ कारोबारी गिरफ्तार..

कारोबारी कोडिंग युक्त कप शिरप मालद्वार गांव के रंजीत विश्वास को पहुंचाने जा रहें था..

अरारिया/अब्दुल कैय्युम, अरारिया जिला के पलासी थाना पुलिस ने गुरुवार को संध्या गश्ती व लाक डाउन के दौरान विधि व्यवस्था ड्यूटी की देखरेख के क्रम में पलासी बाजार के समीप 160 बोतल कोडिंग युक्त कप शिरप जब्त किया।इस क्रम में एक बाईक बरामद करते हुए दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले को लेकर स०अ०नि० विजय नारायण पाल ने बरामद कोडिंग युक्त कप शिरप के साथ गिरफ्तार कारोबारी मो० इफ्तखार व मो० रूस्तम गांव चकई, थाना जोकीहाट, तथा रंजीत विश्वास गांव मालद्वार के विरुद्ध पलासी थाने में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।दर्ज प्राथमिकी में स०अ०नि० श्री पाल ने कहा है कि गुरुवार को संध्या गश्ती व लाक डाउन विधि व्यवस्था ड्यूटी के क्रम में पलासी बाजार पहुंचा तो चुन्ना के कपड़ा के समीप दो व्यक्ति बाईक के साथ रूका हुआ है।पुलिस वाहन को देखकर दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास किया तो पुलिस बल के सहयोग से दोनों व्यक्ति को पकड़ लिया गया, उनके साथ बरामद बाईक पर लगे झोला की तलाशी ली गई तो जिसमें कुल 160 पीस कप शिरप बरामद करते हुए बाईक को जप्त करते हुए दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, बरामद कोडिंग के बाद गिरफ्तार दोनों कारोबारी ने बताया कि उक्त कोडिंग युक्त कप शिरप मालद्वार गांव के रंजीत विश्वास को पहुंचाने जा रहें थे।इस बाबत थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि कप शिरप बरामद के साथ गिरफ्तार दोनों कारोबारी को न्यायिक हिरासत में अररिया कारावास भेज दिया गया है।थानेदार ओम प्रकाश ने बताया कि 03 मई को पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरदबट्टा पंचायत के बंगाबाड़ी गांव में पानी से भरे गढ्ढे में 1250 बोतल कोडीन बरामद किया।वही 04 मई को डेहटी गांव में 47 बोतल कोडीन के साथ ग्रामीणों ने दो युवक को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया।एसएचओ ओम प्रकाश ने बताया कि पलासी पुलिस नशीली दवाई के सौदागरों के खिलाफ अभियान चला रही हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button