ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अरारिया : मदरसों में फसें 33 बच्चों का दल पहुंचा सुबह..

80 प्रवासी मजदुरो के बीच प्रमुख प्रतिनिधि, बीडीओ अविनाश झा, सीओ विजय कुमार गुप्ता ने किया कीट का वितरण..

अरारिया/अब्दुल कैय्युम, लॉक डाउन में गुजरात के मदरसों में फसें 33 बच्चों का दल शुक्रवार की सुबह अरारिया जिला के पलासी प्रखंड के क्वारंटाईंन कैम्प पहुँचा।जहां पर सभी बच्चों का स्वास्थ्य स्किनिंग किया गया।इस के बाद शपथ पत्र भड़वाकर सभी बच्चों को उनके अभिभावकों के हवाले कर दिया।साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया कि सभी बच्चे 14 दिनों तक होम क्वारंटाईंन में रहे।इस बाबत सीओ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आज सुबह जिला प्रशासन की गाड़ी से सभी बच्चों को पलासी पहुचाया गया।सूचना मिलते ही वे लोग मेडिकल टीम के साथ पहुँच कर सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांच करवाया गया।इस के बाद शपथ पत्र लेकर सभी बच्चों को उनके गार्डियन के हवाले कर दिया गया।साथ ही साथ उन लोगो को 14 दिनों तक होम क्वारंटाईंन में रहने का शख्त हिदायत दिया गया। इस अवसर पर बीडीओ अविनाश झा, थानेदार ओम प्रकाश, डॉ जहांगीर आलम, नोडल पदाधिकारी हफिज उद्दीन, शमसुल कमर आदि मौजूद थे।वही दूसरी और क्वारंटाईंन सेंटर आदर्श मध्य विद्यालय पलासी में 80 प्रवासी मजदुरो के बीच प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत यादव, बीडीओ अविनाश झा, सीओ विजय कुमार गुप्ता ने कीट का वितरण किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button