अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आरा : बाढ़ से हाल बेहाल, लहलहाती फसल तबाह..

आरा/गुड्डू कुमार, भोजपुर जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण तहसील प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है।पिछले 24 घंटे में व्यापक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।बुधवार को जहां दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा नदी में पानी बढ़े हैं, वहीं गुरुवार को यह रफ्तार प्रति घंटा 5 सेंटीमीटर तो शुक्रवार को 2 सेंटीमीटर रफ्तार बढ़ोतरी की रही।वही भोजपुर जिले के कई प्रखंडों में बाढ़ से स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र भी प्रभावित है।आप वीडियो फुटेज में साफ देख सकते हैं कि स्कूल पूरी तरह से पानियों से घिर गया है।वहीं लोगों का कहना है कि जहां बद से बदतर स्थिति है वहां जिला प्रशासन की टीम नहीं पहुंच पा रही है।जिससे आम जनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।बतादे कि जैसे-जैसे गंगा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे दियारा वासियों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। पहले तो कुछ धीमी रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही थी, किंतु अब जलस्तर काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं।इस कारण लोगों की घबराहट बढ़ना लाजिमी है।किसानों को अब यह चिंता सताने लगी है कि यदि बाढ़ आयी तो उसकी लहलहाती फसल पूरी तरह तबाह हो जायेगी।इससे न सिर्फ लोगों को, बल्कि मवेशियों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।शाहपुर प्रखंड के मरचइयां गांव में लोगों का हाल पूरी तरह से बाढ़ से बेहाल है।क्योंकि इनके सारे फसल बाढ़ के पानी में डूब गया है।वही शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर ओपी थाना क्षेत्र के बहोरनपुर क्षेत्रों का भी हाल बाढ़ से पूरी तरह से बेहाल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!