अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भोजपुर : आरजेडी विधायक अरुण यादव के घर कुर्की जप्ती करने पहुंची भोजपुर पुलिस टीम..

गडहनी/गुड्डू कुमार, भोजपुर अभी अभी भोजपुर पुलिस टीम एएसपी अभियान और एसडीपीओ के नेतृत्व मे आरजेडी विधायक अरूण यादव के अगिआँव स्थित आवास पर कुर्की जप्ती करने पहुंची।बता दें कि नाबालिग लडकी से रेप के करने और उसके खुलासा होने के बाद से फरार चल रहे आरोपी अरूण यादव के घर पर कुछ दिन पहले ही इस्तेहार चिपकाया गया था।उसके बाद भी आरोपी ने अपने आप को सरेन्डर नही किया।जिसे लेकर भोजपुर पुलिस को यह कदम उठाना पडा।आज दोपहर करीब ढेड बजे के आसपास भोजपुर पुलिस टीम अगिआँव सहित लसाढीं स्थित आवास पर कुर्की करने पहुंची।इस पर अरुण यादव की पत्नी किरण यादव ने कहा कि मेरे पति बिल्कुल निर्दोश हैं उन्हें राजनीति के तहत बिरोधी दलों ने फंसाया है।मुझे न्यायालय पर पुरा भरोसा है।आपको बताते चले कि बता दें कि सेक्स रैकेट की पीड़ित किशोरी के कोर्ट में विधायक का नाम लिया है।जिसके बाद से पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।कोर्ट ने वारंट जारी करने से पहले पुलिस से डायरी की मांग की थी।बीते छह सितंबर को पीड़ित किशोरी ने आरा कोर्ट में दोबारा 164 का बयान दर्ज कराया गया था।पीड़िता ने कहा है कि पटना स्थित विधायक के आवास पर उसके साथ गंदा काम किया गया था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button