ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम पैकेज के तहत बिहार की पर्यटन परियोजनाओं के लिए 329 करोड़ की स्वीकृति, 241 करोड़ जारी

राज्यसभा में सुशील कुमार मोदी के प्रश्न के उत्तर में पर्यटन राज्यमंत्री ने बताया

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-सांसद सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा में किए गए प्रश्न के उत्तर में पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित बिहार पैकेज के अन्तर्गत बिहार की पर्यटन परियोजनाओं के लिए 329.59 करोड़ की स्वीकृति दी गई है जिसके विरुद्ध अब तक 241.20 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

पर्यटन राज्यमंत्री ने बताया कि बिहार पैकेज के अन्तर्गत बोधगया सम्मेलन केन्द्र के निर्माण के लिए 98.73 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है जिसमें से 78.92 करोड़ जारी की जा चुकी हैं।

सुल्तानगंज से देवघर तक कावंरिया पथ के एकीकृत विकास के लिए 42.76 करोड़ की स्वीकृत राशि में से 42.52 करोड़ जारी कर दी गई है। इसी प्रकार गांधी परिपथ के अन्तर्गत

भितिहरवा-चन्द्राहिया-तुरकौलिया के लिए स्वीकृत 44.65 करोड़ में से 22.32 करोड़ और चंपापुरी तथा पावापुरी सहित जैन परिपथ के तहत

वैशाली-आरा-पटना-राजगीर-पावापुरी-चम्पापुरी के लिए स्वीकृत 52.39 करोड़ में से 26.19 करोड़, अंग क्षेत्र में मंदार की पहाड़ियों के परिपथ के लिए स्वीकृत 47.52 करोड़ में से 38.02 करोड़ एवं पटना साहिब के विकास के लिए स्वीकृत 41.54 करोड़ में से 33.23 करोड़ जारी की जा चुकी हैं।

रामायण परिपथ से जुड़ी नई परियोजनाओं और बौद्ध परिपथ थीम के अन्तर्गत

बोधगया-राजगीर-नालंदा-वैशाली के विकास की परियोजना वर्तमान में चल रही योजना की समीक्षा के अधीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button