District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कश्मीर को अलग देश बताए जाने से नाराज BJP व AVBP कार्यकर्ताओं ने रुईधाशा सर्व शिक्षा कार्यालय में CM का पुतला किया दहन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, 7वीं के प्रश्न कश्मीर भारत का हिस्सा पर सवाल मामले में हुई चूक के बाद शिक्षा विभाग के द्वारा अब तक जांच जारी है। मामले में जांच टीम कई बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रश्नपत्र तैयार करने में कितने लोगों की सहमति होती है। टीम इसकी भी जानकारी हासिल कर रही है। आखिर चूक हुई है तो किस स्तर से चूक हुई है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। टीम प्रिंटिंग प्रेस में भी पहुंच सकती है। डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले में डीएम के निर्देश पर जांच टीम के द्वारा जांच जारी है। जांच की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है। शीघ ही जांच प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। गौरतलब हो कि इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद भाजपा व विद्यार्थी परिषद ने लगातार दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रही है। कश्मीर को अलग देश बताए जाने के विरोध में विद्यार्थी परिषद के द्वारा बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय रूईधाशा में गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने आक्रोश भी व्यक्त किया। मौके पर एबीवीपी जिला संयोजक दीपक चौहान, एबीवीपी विभाग संयोजक अमित मंडल, भाजपा नेता गगनदीप सिंह, राकेश गुप्ता, राहुल, संतोष आदि मौजूद थे। एवीबीपी के जिला संयोजक दीपक चौहान ने कहा कि 7वीं कक्षा के प्रश्न पूछे गए सवाल में कश्मीर को भारत से अलग देश बताया जाना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे मामले में जो भी दोषी हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आखिर ऐसे करने की मनसा क्या था। क्या इतनी बड़ी चूक महज चूक ही हो सकती है। इससे हम सभी आक्रोशित हैं। इसी के विरोध में सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया है। यहां बता दें कि सोमवार 17 अक्टूबर को अंग्रेजी विषय मे एक प्रश्न आया था। बिहार शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूलों के लिए स्थापित कक्षा 7 के प्रश्न पत्र में दावा किया गया है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। छात्रों से परीक्षा में यह प्रश्न पूछा गया कि चीन, नेपाल, इंग्लैंड, कश्मीर और भारत के लोगों को क्या कहा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!