District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जल जीवन हरियाली जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

कलाजत्था टीम द्वारा जल जीवन हरियाली विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।अररिया/अब्दुल कैय्यूम, जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को ‘जल-जीयन हरियाली’ दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार को जल जीवन हरियाली जागरूकता रथ को अनुमंडल पदाधिकारी अररिया शैलेश चंद्र दिवाकर, एवं वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी  राज कुमार, वरीय उप समाहर्ता ओम प्रकाश, मेराज जमील आदि के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अररिया द्वारा बताया गया कि जिला जनसंपर्क कार्यालय अररिया की अगुवाई में यह जागरूकता रथ को रवाना किया गया है जो आज निर्धारित तीन स्थलों पर कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जल जीवन हरियाली विषय पर जागरूक करेंगे। इससे पूर्व समाहरणालय परिसर में कलाजत्था टीम द्वारा जल जीवन हरियाली विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button