ताजा खबर

*अमर शहीद जगदेव प्रसाद शोषितों व पिछड़ों के मसीहा: दीपक प्रकाश*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना: बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके विचारधारा को गरीबों व शोषितों कभी भूला नहीं सकता है। उक्त बाते आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने कही। वे जगदेव बाबू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस जयंती समारोह में रालोमो विधायक दल के मुख्य सचेतक व विधायक श्रीमति स्नेहलता कुशवाहा, रालोमो बिहार प्रदेश अध्यक्ष व विधायक आलोक सिंह ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। उनकी जीवनी से हमलोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस जयंती समारोह में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व विधायक माधव आनंद,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत पंकज, प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, प्रदेश प्रवक्ता सिम्मी कुमारी, स्मृति कुमुद ,अनिता कुशवाहा, अंजली कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, मोहन यादव, राम शरण कुशवाहा, डॉ० विरेन्द्र दांगी, आलोक कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पू, सौरभ सागर, रजनीश कुमार, सुशील सिंह, मन्टू यादव, राजन कुमार स्वतंत्र, संजीव कुमार बबलू, ब्रजमोहन सिन्हा, अमित कुशवाहा, पप्पू मेहता, संतोष कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह, मुन्ना चौधरी, रविश कुमार, धर्मपाल कुशवाहा, सुदामा यादव समेत सैकड़ों नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
@ राम पुकार सिन्हा प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!