किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : चेस क्रॉप्स शतरंज में अमैरा, अंश, धानी व मानव ने मारी बाजी

बच्चों के लिए शतरंज खेलना एक अच्छा संस्कार है। इस अभ्यास को जारी रखना चाहिए: मनोज गट्टानी

किशनगंज, 24 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में चेस क्रॉप्स द्वारा गट्टानी परिसर तेघड़िया में रविवार को एक निःशुल्क जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अपने-अपने विभागों में अमैरा रहमान, अंश साहा, धानी अग्रवाल और मानव कुमार ने बाजी मारी। उपरोक्त जानकारी संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा चेस क्रॉप्स के सीईओ कमल कर्मकार ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ग 1 के छात्र-छात्राओं में अमैरा के बाद क्रमशः पीहू रीवा अग्रवाल, अयांश रंजन, कुंज अग्रवाल, दर्श चितलांगिया, मैनाक मंडल, किमोगना मंडल एवं अन्य ने जगह बनाई। वहीं वर्ग 2 से 3 के छात्र- छात्राओं में आरव अग्रवाल, रौनक साहा, वर्शिका चितलांगिया, ग्रंथ जैन, अयान अग्रवाल, दिवा सोमानी, कृष्णा अग्रवाल, राजवी गुप्ता एवं अन्य क्रमशः अंश साहा के पीछे-पीछे रहे। वर्ग 4 से 6 के विभाग में धानी अग्रवाल के बाद दूसरे एवं तीसरे स्थानों पर क्रमशः तनय अग्रवाल एवं रमित जैन काबिज हुए। जबकि वर्ग 7 से 10 के विभाग में मानव कुमार के बाद क्रमशः रचित बियानी, शिवम कुमार, रणवीर साहा, रजनी गुप्ता, सुंदर कुमार, सार्थक आनंद अजितेश साहा एवं अन्य ने क्रमशः अपना वर्चस्व सिद्ध किया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को संघ के वरीय उपाध्यक्ष मनोज गट्टानी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए शतरंज खेलना एक अच्छा संस्कार है। इस अभ्यास को जारी रखना चाहिए। व्यवस्था संभालने में संघ के संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार, सहायक सचिव मुकेश कुमार एवं रूद्र तिवारी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!