किशनगंज : गायत्री परिवार के सभी परिजन समर्पण का प्रतीक है: डा. दिलीप कुमार जयसवाल
निस्वार्थ और समर्पन की भाव से तन मन धन से हर एक कार्य को पारदर्शिता के साथ सभी प्रखंड के समर्पित परिजनों के साथ कदम से कदम, कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर किशनगंज ज़िला ट्रस्ट का नाम को रोशन किया करूंगी: डा. प्रियंका आर्या

किशनगंज, 03 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, गायत्री शक्तिपीठ के मंदिर प्रांगण में उपमुख्य ट्रस्टी सुदामा राय की अध्यक्षता एवं ट्रस्टी सह मुख्य सचेतक डा. दिलीप कुमार जायसवाल की गरिमामयि उपस्थिति में किशनगंज के समस्त गायत्री परिवार परिजनों के बीच जोनल कार्यालय सिलीगुड़ी एवं शांतिकुंज हरिद्वार के निर्णयानुसार जिला ट्रस्ट किशनगंज के मुख्य ट्रस्टी स्व० संध्या रानी आर्या के स्थान पर उनके ही परिवार के उनके ही अपने पुत्रवधू डा. प्रियंका आर्या के नाम को एक स्वर में समस्त परिजनों ने प्रस्तावित किया। वही सुदामा राय के प्रस्ताव को समर्थन किया। डा. प्रियंका आर्या गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट किशनगंज के मुख्य ट्रस्टी के रूप में कार्य करेंगे।जिसकी स्वीकृत एवं समर्थन में उपस्थित सभी प्रखंड के परिजनों ने आज की गोष्ठी में सहर्ष समर्थन अपना हस्ताक्षर करके दिया। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्यामानंद झा ने कहा कि गायत्री परिवार का एक संगठन है, जिसका मुख्य नारा है हम बदलेंगे युग बदलेगा, अनेकता को एकता में परिवर्तन कर धरती में देवत्व की भावना को उत्पन्न करना। इसी क्रम में उपस्थित परिजनों को संबोधित करते हुए डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि गायत्री परिवार के सभी परिजन समर्पण का प्रतीक है, गायत्री परिवार समर्पण के नाम पर ही जाने और पहचाने जाते हैं इसमें सभी परिजनों को अपना निस्वार्थ भाव से कार्य करने की जरूरत है। इसी प्रकार के कार्य से परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा संचालित युग निर्माण कार्य सफल हो सकता है। आज नवनिर्वाचित मुख्य ट्रस्टी डा. प्रियंका आर्य ने उनको मुख्य ट्रस्टी के रूप में चुने जाने के लिए उपस्थित सभी परिजनों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव के युग निर्माण योजना को सफल बनाने के लिए अपने निस्वार्थ और समर्पन की भाव से तन मन धन से हर एक कार्य को पारदर्शिता के साथ सभी प्रखंड के समर्पित परिजनों के साथ कदम से कदम, कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर किशनगंज ज़िला ट्रस्ट का नाम को रोशन किया करूंगी। इस पुनीत अवसर पर सभी प्रखंड के सम्मानित गायत्री परिवार परिजनों की उपस्थिति रही।