District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : दफ्तरी शॉपिंग मॉल में करंट लगने से युवक की हुई मौत।

मॉल में काम करने वाले व्यक्ति लेबर मजदूरों का सेफ्टी का ख्याल क्यों नहीं रखा जाता है ?

  • मृत युवक के परिवार वालो ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर हत्या का मुकदमा दर्ज हो।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के नेमचंद रोड स्थित दफ्तरी शॉपिंग मॉल मे शुक्रवार की देर शाम करंट लगने से एक युवक की मौत मौके हो गई। मृतक विशाल दास नेपालगढ़ कॉलोनी का रहने वाला था। आक्रोशित लोगों ने मॉल के पास जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। मृतक युवक उक्त मॉल में होडिंग की पेस्टींग कर रहा था। इसी दौरान बाहर के दिवार में पेस्टिंग के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे युवक उपर से ग्रिल पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मॉल के बाहर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दिया। शनिवार को मृत युवक के परिवार वालो ने कहा कि हमे न्याय चाहिए। अगर ससमय उसे उठाकर अस्पताल ले जाया जाता तो बच जाता। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अगल बगल के लोगो कहना है कि आखिर क्या कारण था जो दफ्तरी मॉल में काम करने वाले विशाल दास के बॉडी को रातों-रात पोस्टमार्टम कर रात के एक बजे दाह संस्कार कर दिया जाता है। आखिर किसे बचाने की हो रही है साजिश ? सवाल उठता है कि आम इंसान के जिंदगी का कोई मोल नहीं है। मॉल में काम करने वाले व्यक्ति लेबर मजदूरों का सेफ्टी का ख्याल क्यों नहीं रखा जाता है ? मृत युवक का माँ ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर हत्या का मुकदमा दर्ज हो।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button