चकिया पंचायत के मुखिया मुन्ना कुमार के जिला उपाध्यक्ष बनने पर प्रखण्ड के लोगों में खुशी की लहर।।…

गुड्डू कुमार सिंह।तरारी प्रखण्ड के चकिया ग्राम पंचायत की मुखिया मुन्ना कुमार को मुखिया संघ का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रखंड के लोगों ने खुशी जाहिर की है। बता दें कि चकिया ग्राम पंचायत की मुखिया मुन्ना कुमार पहली बार मुखिया पद निर्वाचित हुए है। मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह ने मुखिया मुन्ना सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पंचायत के समस्याओं को दूर कर अपने कर्तव्यो को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की बात कही ,साथ तरारी के जिला पार्षद सदस्य जितेन्द्र प्रताप सिंह प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधी धमेन्द्र सिंह ,पूर्व उपप्रमुख प्रतिनिधी लालबाबू सिंह ,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू सिंह पंचायत के समाजसेवी मनोज सिंह क्षत्रिय अहिर, कुरमुरी मुखिया गौरी शंकर सिंह ,डुमरिया मुखिया शिव शंकर सिंह ,सेदंहा मुखिया दिपक सिंह ,मोआपखुर्द मुखिया गुड्डू सिंह ,भकुरा मुखिया प्रतिनिधी राम ईश्वर सिंह ,तरारी मुखिया जयप्रकाश उर्फ निनि ,बागर समिति अनील राय बागर मुखिया बलिराम यादव ,युवा राजद नेता रंजन यादव ,रवि यादव फोनू यादव समेत सैकडों प्रतिनिधी समेत समाजसेवी ने मुन्ना सिंह से मिलकर बधाई दी।