राज्य

प्राण प्रतिष्ठा को ले जलभरी शोभा यात्रा।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा।तरारी प्रखंड के मोआपखुर्द गांव स्थित गोवर्धन पर्वत पर भग्वान कृष्ण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ की शुरुआत भव्य जलभरी शोभायात्रा से की गयी। अचार्य श्री नन्दजी बाबा व संतोष कुमार चौबे जी महाराज के निर्देशन में निकाली गयी शोभायात्रा मोआप खुर्द यज्ञ मंडप से शुरू आसपास के गांवों का भ्रमण करते हुए पवित्र जलाशय धोकराहा सोन नदी तक पहुंची जहां शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों ने कलश में जल भरी की। शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु नर नारी काफी उत्साह के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा में बैंड बाजा ,डीजे आदि से यहां अदभुत नजारा था। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु जलाशय से जल ग्रहण करने के पश्चात वापस यज्ञ स्थल पहुंच कर धार्मिक विधि विधान के अनुसार मंडप प्रवेश किए। यज्ञ कर्ता संत श्री नन्दजी जी महाराज ने बताया कि इस तीन दिवसीय अनुष्ठान का पूर्णाहुति 09 नवम्बर को भंडारे के साथ सम्पन्न होगी। आयोजन समिति के सदस्य चन्दन यादव ने बताया कि इस दौरान यहां आगंतुकों के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। जलभरी यत्रा में जीला पार्षद सदस्य लाल बिहारी सिंह पूर्व मुखिया भोला यादव समिति सदस्य रेखा देवी ,पूर्व उप प्रमुख प्रतिनिधी लालबाबू सिंह ,मोहन सिंह चन्दन सिंह रमेश सिंह समेत ह्जारो नर नारी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!