किशनगंज : दुर्गापूजा को लेकर जिले के 183 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानो पर कुल 190 स्थैतिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी किए गए प्रतिनियुक्ति
जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने सभी जिलेवासियों को दी दुर्गापुर्जा/विजयादशमी की शुभकामनाएं, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

जिला मुख्यालय हेतु गश्ती दल में 4 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी भ्रमणशील, जिला नियंत्रण कक्ष में 4 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्तजिला नियंत्रण कक्ष क्रियाशील, दूरभाष संख्या 06456–225152 पर दे सकते है सूचना
अफवाह फैलाने वाले की खैर नहीं, असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की पूरी तैयारी
जिला साइबर सेल की सोशल मीडिया टीम द्वारा 24 घण्टे सोशल मीडिया, वाट्सअप ग्रुप,वेब न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब आदि पर रखी जा रही है कड़ी नजर
भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे से भी नजर
डीएम, तुषार सिंगला एवम एसपी डॉ इनाम उल हक मेंगनू स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर रख रहे है नजर, जिला प्रशासन पूरी तरह सजग
किशनगंज, 13 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी, तुषार सिंगला ने जिलेवासियों को दुर्गापूजा/दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि दुर्गापूजा/दशहरा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवम इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण हो इस बाबत चुस्त प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पूजा में व्यवधान उत्पन्न करने वाले, सामाजिक माहौल को दूषित करने वाले एवं अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले के 183 महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थानों पर लगभग 200 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति की गई है। भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर सादे लिबास में ही पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। जिला मुख्यालय में 4 गश्ती दल भ्रमणशील है। सभी प्रखंड मुख्यालय में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक दुर्गापूजा, विजयादशमी मनाया जाएगा।नियंत्रण कक्ष 15 अक्टूबर से अर्हनीश संचालित रहेगा। यदि कोई मिथ्या अफवाह फैला कर सामाजिक ताने-बाने को नुकसान करने का प्रयास करता है या भ्रामक एवं विवादित पोस्ट करता है तो ऐसे तत्वों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 153–ए एवं 505 के अंतर्गत अविलंब कार्रवाई की जाएगी। जिला साइबर सेल एवम सूचना एवम जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम द्वारा 24 घण्टे सोशल मीडिया, वाट्सअप ग्रुप, वेब न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब चैनल पर विशेष नजर रखी जा रही है। 15 अक्टूबर 2023 के 6 बजे पूर्वाह्न से समाहरणालय स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में कार्य करना शुरू कर देगा। किसी भी प्रकार की सूचना नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06456–225152 पर दी जा सकती है। प्रभारी पदाधिकारी के रूप में मो जफर आलम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी प्रकार का सूचना आदान प्रदान इनके मोबाइल नंबर 9931224449 पर की जा सकती है। 24 घंटा चलने वाला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में चल रहा है। नियंत्रण कक्ष में 04 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ प्रत्येक पाली में QRT की टीम एवं उनके लिए बेस्ट पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर सुरक्षित दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।साथ ही एम्बुलेंस, अग्निशाम एवम वज्रवाहन को भी तैयार रखा गया है। डीएम एवम एसपी स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जिला प्रशासन के संयुक्त आदेश के तहत अस्थाई नियंत्रण कक्ष सभी विसर्जन घर पर 21 अक्टूबर से अर्हनीश संचालित रहेगा। प्रभारी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति संयुक्त आदेश द्वारा गई है तथा अतिरिक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी कार्यरत रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष और अस्थाई नियंत्रण कक्ष से पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी। प्रतिमा विसर्जन स्थल डे मार्केट (धोबीपट्टी) और खगड़ा देवघाट पर भी अस्थाई नियंत्रण कक्ष बनाए गए है। दुर्गापूजा/दशहरा पर विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से 30 दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति जिला नियंत्रण कक्ष में करते हुए सुरक्षित दंडाधिकारी के रूप में रखा गया है। इसके अतिरिक्त 4 महिला दंडाधिकारी भी सुरक्षित रखी गई हैं। साथ ही, किशनगंज शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अलग अलग दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त आदेश के द्वारा पूरे अनुमंडल क्षेत्रांतर्गत भ्रमणशील रहने और विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार की जवाबदेही सौंपी गई है। जिला नियंत्रण कक्ष लगाकर कार्यरत है। किसी भी प्रकार की सूचना आदान-प्रदान करने हेतु कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। दूरभाष नंबर 06456225152 पर विशेष जानकारी ली जा सकती है। प्रभारी पदाधिकारी, मो० जफर आलम के मोबाइल नंबर 9931224449, अस्थाई नियंत्रण कक्ष, धोबीघाट के प्रभारी का दूरभाष नंबर 7762964078 और अस्थाई नियंत्रण कक्ष खगड़ा देवघाट के प्रभारी का दूरभाष नंबर 9000753853 पर संपर्क कर विशेष सहायता प्राप्त की जा सकती है।