ब्रेकिंग न्यूज़

*राज्यसभा के रिक्त स्थान पर होने वाले उप निर्वाचन 2020 के लिए प्रेस नोट निर्गत किया गया है।।….

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त चुनाव हेतु प्रमंडलीय आयुक्त पटना श्री संजय कुमार अग्रवाल को निर्वाची पदाधिकारी एवं निदेशक बिहार विधान सभा पटना श्री भूदेव राय, को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही दो अन्य पदाधिकारी भी सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में है- उपनिदेशक खाद्य, पटना प्रमंडल श्री धीरेंद्र झा, तथा अपर समाहर्ता राजस्व पटना ,श्री राजीव श्रीवास्तव  को सहायक   निर्वाची पदाधिकारी,  राज्यसभा उपचुनाव 2020 नामित किया गया है। इस प्रकार 3 अधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में रहेंगे।*

*कार्यक्रम की विवरणी निम्नवत है-*

*-अधिसूचना निर्गत की तिथि 26 नवंबर 2020*

   *-नामांकन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2020*

*-संवीक्षा की तिथि 4 दिसंबर 2020*

*-अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2020*

*-मतदान की तिथि 14 दिसंबर 2020*

*-मतदान की समयावधि 9AM to 4PM*

*-मतगणना की तिथि 14 दिसंबर 2020,   अपराह्न 5 बजे*

*-निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति की तिथि 16 दिसंबर 2020*

*विदित हो कि एन आई एक्ट के तहत 28 नवंबर ,29 नवंबर एवं 30 नवंबर को अवकाश घोषित है। इसलिए उक्त तिथियों को अवकाश के कारण नामांकन नहीं लिया जाएगा। नामांकन का स्थल प्रमंडलीय आयुक्त पटना का  कार्यालय कक्ष है। जमानत की राशि ₹10000 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए ₹5000 की जमानत राशि अनुमान्य  है।*

*इस चुनाव में बिहार विधानसभा के निर्वाचित सदस्यगण भाग लेंगे।  बिहार विधान सभा का लाइब्रेरी, ऊपरी तल , रीडिंग रूम को मतदान केंद्र स्थल बनाया गया है।*

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!