District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : प्रभारी डीएम की अध्यक्षता में सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी व सभी राजस्व कर्मचारी के साथ बैठक आहूत

राजस्व कार्यों का तीव्र गति से निष्पादन हेतु राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग, बिहार के द्वारा सभी राजस्व पदाधिकारी और कर्मचारी के लिए लैपटॉप आवंटित किया गया, इसे वितरित किया गया

किशनगंज, 23 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्त्ता सह प्रभारी डीएम अनुज कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी तथा सभी राजस्व कर्मचारी के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में सभी अंचलाधिकारी अपने अधीनस्थ राजस्व पदाधिकारी एवं सभी राजस्व कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि राजस्व कार्यों का तीव्र गति से निष्पादन हेतु राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग, बिहार के द्वारा सभी राजस्व पदाधिकारी और कर्मचारी के लिए लैपटॉप आवंटित किया गया, इसे वितरित किया गया। मौके पर अपर समाहर्त्ता अनुज कुमार ने सभी सीओ, आरओ तथा राजस्व कर्मचारियों को विभाग द्वारा उनको आवंटित लैपटॉप हस्तगत कराया गया तथा राजस्व के ऑनलाइन कार्यों में तेजी लाने की अपेक्षा सभी पदाधिकारियों और कर्मियो से व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!