कृषि विज्ञान केंद्र अररिया के प्रांगण में प्राकृतिक खेती विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।…
प्राकृतिक खेती अपनाएं और अपने खेत में यूरिया और रसायन खाद की मात्रा को कम करें: *विधायक*

अररिया (अब्दुल कैय्युम)। आत्मा अररिया के सौजन्य से कृषि विज्ञान केंद्र अररिया के प्रांगण में नरपतगंज विधायक श्रीमती देवती यादव की अध्यक्षता में प्राकृतिक खेती विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला कृषि पदाधिकारी अररिया श्री गौरव प्रताप सिंह एवं वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र अररिया श्री विनोद कुमार, पूर्व विधायक श्री लक्ष्मी नारायण मेहता, किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस मौके पर माननीय विधायक द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाली एक महिला कृषक तारा मुरमुर जी काला बलुआ रानीगंज को शॉल से सम्मानित किया गया और संबोधन में बताया गया कि आज हम सब लोग प्रतिदिन किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे हैं इसका मुख्य कारण है खेती में अत्यधिक रासायनिक उर्वरक और कीटनाशी का अत्यधिक प्रयोग करने के कारण हो रहा है साथ ही माननीय विधायक द्वारा कृषकों से अपील किया गया कि सभी कृषक प्राकृतिक खेती अपनाएं और अपने खेत में यूरिया और रसायन खाद की मात्रा को कम करें।
इसी क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी श्री गौरव प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि सरकार के द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाया जा रहा है इस जिले में सरकार द्वारा रानीगंज, फारबिसगंज, नरपतगंज, पलासी प्रखंड में संचालित किया जा रहा है। इस साल अररिया प्रखंड में भी प्राकृतिक खेती योजना से जोड़ा जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अधिक मात्रा में यूरिया का प्रयोग करने से हमारा वायुमंडल मिट्टी पानी सब दूषित हो रहा है जिससे हम सभी लोग किसी न किसी बीमारी का शिकार हो रहे हैं इन सभी से बचने के लिए हम सभी को प्राकृतिक खेती अपनाना चाहिए और अपने खेतों में फर्टिलाइजर की मात्रा का उपयोग कम करना चाहिए।
इसी क्रम में कृषि वैज्ञानिक कृषि श्री विनोद कुमार द्वारा कृषकों को संबोधित करते हुए बताया गया कि अत्यधिक रासायनिक खेतों में डालने से हमारी खेती की लागत बढ़ जाती है और तरह-तरह के की और बीमारी हमारे फसलों को लगते हैं। उपस्थित किसानों से अनुरोध किया गया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से खेती में लागत कम होगी और आमदनी बढ़ेगा। निदेशक आत्मा अररिया श्री अश्वनी कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर संजीत कुमार कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर राम नरेश एवं प्रोफेसर गणेश कुमार ठाकुर, श्री आदित्य नारायण झा जिला कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष एवं अन्य कृषि कर्मी पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों से आए हुए सैकड़ो कृषकों ने भाग लिया। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि का लाइव वेबकास्ट कृषकों को दिखाया गया जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान की 23 वीं किस्त की राशि कृषकों के खाते में हस्तांतरण एवं उदबोधन को सुना।



