प्रमुख खबरें

एग्रोविजन-2026 में शामिल होंगे बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, स्मार्ट कृषि तकनीकों पर होगा मंथन

*केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से बिहार के कृषि मंत्री ने की मुलाकात*

*स्मार्ट कृषि, आधुनिक तकनीक और नवाचार को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/नागपुर प्रवास के दौरान बिहार के माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग एवं नवाचार की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।

विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन तकनीक, सटीक सिंचाई, मौसम आधारित पूर्वानुमान, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं स्मार्ट मंडियों के माध्यम से कृषि को अधिक वैज्ञानिक, आधुनिक, टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

नागपुर में आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े कृषि महाकुंभ ‘एग्रोविजन-2026’ में बिहार के माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा कल शामिल होंगे । ‘Building Integrated Agri-Ecosystems through AI & Smart Technologies’ थीम पर आयोजित यह सम्मेलन कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से कृषि को अधिक उन्नत एवं लाभकारी बनाने का महत्वपूर्ण मंच है।

यह आयोजन किसानों की मेहनत, वैज्ञानिकों की सोच और उद्यमियों के नवाचार को एक साथ जोड़ते हुए कृषि के भविष्य की नई संभावनाओं को दिशा देगा।

****************

Related Articles

Back to top button