ताजा खबरयोजनाराजनीतिराज्य

प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरणा लेकर प्रदेश में फिटनेस, खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जन-जन तक पहुंचे यही हमारा संकल्प – भजन लाल शर्मा

नवेंदु मिश्र

जयपुर – राजस्थान केे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माा ने जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल म्यूजियम से उत्साह और ऊर्जा से भरे धावकों को संबोधित कर ‘वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन-2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों के जोश और उमंग ने स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जनभागीदारी की प्रेरक झलक प्रस्तुत की।

स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध राजस्थान का आधार हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ से प्रेरणा लेते हुए हमारा संकल्प है कि प्रदेश में फिटनेस, खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जन-जन तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ राजस्थान के निर्माण में सहभागी बने।

इस अवसर पर बैडमिंटन खिलाड़ी, पद्म भूषण  पी. वी. सिंधु  सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button