जमशेदपुर, बागबेड़ा चित्रगुप्त पूजा मैदान में चित्रांश परिवार के बागबेड़ा इकाई के द्वारा चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर , कमिटी के द्वारा भगवान चित्रगुप्त महाराज से समाज और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई। बच्चों के लिए लए जादू का प्रोग्राम किया गया था। जादू दिखाने वाले कदमा मैरिन ड्राइव निवासी दिव्यांस ने अपनी कला का प्रदर्शन दिखाकर सभी बच्चों सहित भक्तों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर कई सारे जादू दिखाकर लोगों का मनमोह लिए। फिर संध्या में पारिवारिक भोज भी किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सुनील गुप्ता पंचायत समिति सदस्य , राज कुमार गौड़ मुखिया, संतोष ठाकुर, उप मुखिया ने जादूगर दिव्यांश जी का उत्साहवर्धन कर मनोबल बढ़ाने का कार्य किए ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से बसंत कुमार श्रीवास्तव ,सुनील कुमार सिन्हा, संजय सहाय, मनोज सिन्हा, अंकित श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव एवं पूरे चित्रांश परिवार ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया I