प्रमुख खबरें

*शहीद बटुकेश्वर दत्त का त्याग और बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा : डॉ. प्रेम कुमार*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर क्रांतिकारी शहीद बटुकेश्वर दत्त की 116वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि शहीद बटुकेश्वर दत्त का जीवन अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान का अनुपम उदाहरण है। भगत सिंह के साथ केंद्रीय विधानसभा में बम विस्फोट कर उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के दमनकारी शासन के विरुद्ध क्रांति की आवाज बुलंद की थी। उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुँचाना नहीं, बल्कि बहरी ब्रिटिश सरकार तक भारत की आजादी की आवाज पहुँचाना था।

 

उन्होंने कहा कि शहीद बटुकेश्वर दत्त का बिहार से विशेष जुड़ाव तथा बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य के रूप में उनका योगदान हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

डॉ. कुमार ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महान क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए अपना योगदान दें।

 

Related Articles

Back to top button