ताजा खबर

*उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल होने वालों में श्री नंदकिशोर यादव पब्लिक रिलेशन ऑफिसर(अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार),प्रवीण कुमार,सोमेश कुमार कुशवाहा, शब्बीर आलम अंसारी (राष्ट्रीय महासचिव अतिपिछड़ा मुस्लिम एकता मंच)शामिल हैं।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रजनीश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं पार्टी के युवा नेता श्री दीपक प्रकाश , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत पंकज , श्री सुभाष चंद्रवंशी, श्री अंगद कुशवाहा, श्री चौधरी बसंत पटेल अंजलि कुशवाहा, ईo राजकुमार पासवान,रेयाजुद्दीन बखो,श्री अनिल यादव तथा जहानाबाद के जिलाध्यक्ष श्री पिंटू कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर नए सदस्यों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों एवं पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। पार्टी की ओर से उनका स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की गई।

 

Related Articles

Back to top button