*इंदिरा गांधी के बलिदान और सरदार पटेल के योगदान को देश सदैव याद रखेगा – कपिलदेव प्रसाद यादव*

*प्रकाशनार्थ / प्रसारणार्थ*
*त्रिलोकी नाथ प्रसाद/आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व इंदिरा गांधी जी की 42वीं पुण्यतिथि तथा देश के पूर्व गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने की। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि स्व इंदिरा गांधी जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहसिक निर्णयों और दूरदर्शी नेतृत्व से देश को विश्व पटल पर एक मजबूत पहचान दिलाई। देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि शहादत से कुछ दिन पहले ही इंदिरा जी ने कहीं थी कि मेरा खून का एक एक कतरा देश की एकता और अखंडता को और मजबूती देगा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
वहीं, सरदार वल्लभभाई पटेल जी के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, डा0 संजय यादव, मंजीत आनन्द साहू, अरविन्द लाल रजक, गुरूदयाल सिंह, रंजीत कुमार बाल्मीकी, वसीम अहमद, सुनील सिंह, गुप्तेश्वर चौबे, शशि रंजन कुमार, मृत्यंजय कुमार सिंह, मदन मोहन कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।


