प्रमुख खबरें

*वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर. के. सिन्हा का निधन राष्ट्र एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति : डॉ. प्रेम कुमार*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर. के. सिन्हा जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

अपने शोक संदेश में माननीय अध्यक्ष ने कहा कि आर. के. सिन्हा जी का निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन के विस्तार एवं समाज के कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका समर्पण, ओजस्वी व्यक्तित्व और वैचारिक निष्ठा सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणास्पद रहेंगे।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

 

Related Articles

Back to top button