भारतीय जनता पार्टी के संजय कुमार साव उर्फ साधु साव अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

: त्रिलोकी नाथ प्रसाद/राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू के समक्ष भाजपा के संजय कुमार साव उर्फ साधु साव सहित ने अपने समर्थकों ने आज राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, राजद नेता एजाज अहमद, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, भाई अरुणकुमार, ई अशोक यादव सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
राजद नेता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने राजद की सदस्यता रसीद देकर भाजपा नेता के साथ उनके समर्थकों को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाई। और पार्टी का प्रतीक चिन्ह हरा गमछा और लालु जी के संघर्ष और योगदान पर लिखी गई गोपालगंज टू रायसीना पुस्तक देकर उन्हें सम्मानित किया ।
इस अवसर पर श्री रणविजय साहू ने कहा कि बिहार महंगाई बढ़ाकर आम लोगों को विकास से कोसों दूर रखने वाली पार्टी भाजपा ने लोगों को ठगने का कार्य किया है। जुमलाबाजी की राजनीति करके नौजवानों को नौकरी और रोजगार वंचित रखा जा रहा है। लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के संजय साव ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की।


