ताजा खबरफिल्मी दुनियाश्रद्धांजलि

*अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर डॉ. प्रेम कुमार ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने हिन्दी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि नाना पाटेकर जी एक सशक्त अभिनेता और संवेदनशील समाजसेवी थे, जिनका पूरा जीवन कला, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। वर्ष 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने अभिनय की शुरुआत करने के पश्चात उन्होंने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’ जैसी कालजयी फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा को नई ऊँचाई दी, जिसके लिए उन्हें तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और वर्ष 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनका निधन भारतीय फिल्म जगत और कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों और समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की धैर्य व शक्ति प्रदान करें।

 

Related Articles

Back to top button