मेकॉन क्रिकेट टीम के चयन हेतु ट्रायल 10 एवं 11 अक्टूबर को

गुड्डी साव/मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मेकॉन क्रिकेट टीम के चयन हेतु 10 एवं 11 अक्टूबर को चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के सचिव पी. के. दास ने बताया कि चयन ट्रायल मेकॉन स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस चयन ट्रायल में महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, जिला एवं राज्य स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल में भाग लेने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 16 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया में सफल खिलाड़ियों को मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के नियमानुसार स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे मेकॉन स्टेडियम में आवश्यक क्रिकेट किट एवं संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब, क्रिकेट विंग के सचिव विकास कुमार सिंह को रिपोर्ट करें।

