*सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर की जयंती पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी श्रद्धांजलि*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सुर-साम्राज्ञी एवं भारत रत्न से सम्मानित महान गायिका लता मंगेशकर जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर जी भारतीय संस्कृति, संगीत और भावनाओं की अमर स्वर-प्रतिनिधि थीं। उनकी मधुर आवाज ने कई पीढ़ियों को भाव-विभोर किया और भारतीय संगीत को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाई। लता जी ने अपने लंबे संगीत जीवन में अनेक भारतीय भाषाओं में गीतों को अपनी आवाज दी। लता जी की आवाज में भारतीयता की आत्मा सुनाई देती थी। देशभक्ति के गीत हों, भक्ति के स्वर हों, प्रेम और करुणा की अभिव्यक्ति हो अथवा जीवन के सुख-दुःख—उन्होंने अपनी आवाज से हर भावना को अमर बना दिया। लता जी की साधना, अनुशासन, समर्पण और संगीत के प्रति निष्ठा नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।



