बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण संघ की बैठक आयोजित

भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा श्रम संगठन है : संतोष पासवान

सहरसा, 29 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण संघ की बैठक मधेपुरा भिरखी चौक स्थित कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुतुल देवी ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री राजा कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भवन निर्माण मजदूर संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष रितेश कुमार ने सभी प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं को के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस मौके पर सहरसा भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष संतोष पासवान के द्वारा भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही भारतीय मजदूर संघ के संबंध में कहा कि बीएमएस भारत ही नहीं पूरे विश्व का सबसे बड़ा श्रम संगठन है। बीएमएस राष्ट्रवादी देशभक्त मजदूरों का संगठन है।जो राष्ट्र प्रथम की भावना सें कार्यरत है।

उन्होंने कहा कि भारत में मजदूरों की लचर स्थिति को देखते हुए बीएमसी के द्वारा दिए गए सुझाव को मानते हुए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए भवन एवं पथ निर्माण संघ समर्पित है।

उन्होंने कहा कि भवन एवं पथ निर्माण मजदूरों को श्रम विभाग द्वारा निबंधित कर आकस्मिक व स्वाभाविक मृत्यु लाभ, कन्या विवाह योजना, भवन निर्माण,औजार क्रय योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने समाज के गरीब शोषित पीड़ित वंचित लोगों के भाग्य संवारने हेतु बीएमएस अपने स्थापना काल से ही सतत प्रयास रत है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित उद्योग हित एवं मजदूर हित के लिए काम करने वाले इस संगठन के विस्तार हेतु प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के हेतु प्रयास किया जा रहे हैं।

इस अवसर पर सुजीत कुमार, मनोज कुमार पासवान, चंदेश्वर रजक, विनोद पासवान, नीलम देवी, सावित्री देवी, सुनील कुमार, राहुल कुमार,राकेश कुमार, सुमित कुमार, रोशन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button