बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : उप नगर आयुक्त के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम ने वार्ड नंबर 34 में स्थलीय निरीक्षण किया

सहरसा, 28 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 में बन रहे नाला निर्माण पर लगी रोक को देखते हुए नगर आयुक्त द्वारा पांच सदस्यीय टीम का गठन कर स्थलीय निरीक्षण कराये जाने के निर्देश के आलोक सोमवार को उप नगर आयुक्त के द्वारा मुआयना किया गया। उप नगर आयुक्त मो शाहिल ने बताया कि नगर परिषद के पूर्व उप सभापति द्वारा 25 लाख रुपए की लागत से निजी जमीन पर नाला निर्माण कराये जाने का आरोप लगाए जाने के फलस्वरूप निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई थी। उसी आलोक में उप नगर आयुक्त द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर पूरी जानकारी ली गई।उन्होने बताया कि 25 लाख रुपए से निर्माण कार्य कराया जाने की बात को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा 15 लाख के अंदर ही कार्य कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां कोई निजी जमीन पर कार्य नहीं हो रहा है बल्कि यहां रहने वाले 14 परिवारों द्वारा सड़क एवं नाला निर्माण के लिए 20 फीट जगह दी गई है। जिस पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

इस संबंध में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सिंकु सिन्हा ने बताया कि वार्ड नंबर 34 मे जल जमाव की स्थिति काफी गंभीर है। जिसे देखते हुए नाला निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरसीडी की सड़क होने की वजह से नगर निगम द्वारा एनओसी कार्य करने हेतु मांगा गया लेकिन आईसीडी द्वारा इस सड़क के निर्माण को लेकर निविदा निकली गई है। शीघ्र ही इस सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद के द्वारा पक्की एवं चौडी नाला का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाला बन जाने पर दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इस अवसर पर एओ नीतीश कुमार, सिटी मैनेजर अभिसार कश्यप, जेई अजय कुमार एवं दिलीप कुमार शामिल रहें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button