District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : रात में सड़कों पर उतरे एसपी, वाहन जांच अभियान का लिया जायजा

विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों पर खुद कराई जांच, संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखने का निर्देश

किशनगंज, 28 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और अपराध नियंत्रण को लेकर जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान का पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने रविवार देर रात विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। एसपी ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बनाए गए चेकिंग प्वाइंटों का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कई स्थानों पर अपने सामने वाहनों की जांच कराई। उन्होंने जांच की प्रक्रिया, पुलिस बल की तैनाती और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को वाहन जांच अभियान को नियमित और प्रभावी तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया।

वाहन जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग समेत अन्य यातायात नियमों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की विशेष रूप से जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाहन जांच के दौरान आम नागरिकों के साथ शालीन और विनम्र व्यवहार रखा जाए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया जाए।

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि वाहन जांच अभियान का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। नियमित जांच से आपराधिक गतिविधियों पर भी नियंत्रण में मदद मिलती है।

जिला पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन के जरूरी कागजात साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button