District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : मध्य विद्यालय कुम्हिया पलासी के प्रधानाध्यापक तत्काल प्रभाव से निलंबित

अररिया, 24 सितंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया द्वारा प्राप्त शिकायत एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना की जांच रिपोर्ट के आधार पर मध्य विद्यालय कुड़हिया, पलासी के प्रधानाध्यापक मो. महबूब आलम के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जांच के दौरान विद्यालय में 366 नामांकित छात्रों के विरुद्ध मात्र 117 छात्र-छात्राएं उपस्थित पाए गए। छात्र उपस्थिति पंजी में नियमित रूप से उपस्थिति/अनुपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई तथा विगत दिनों में वास्तविक उपस्थिति से काफी अधिक, 289 से 302 तक उपस्थिति दर्ज पाई गई। मध्याह्न भोजन योजना के संचालन, खाद्यान्न एवं रसोई व्यवस्था के रख-रखाव में भी अनियमितताएं पाई गईं।

जांच में विभागीय निर्देशानुसार मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं छात्र उपस्थिति से संबंधित दैनिक हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाया गया। विद्यालय में शैक्षणिक कार्य का संचालन भी संतोषजनक नहीं पाया गया। पुस्तकों के जलाकर मध्याह्न भोजन बनाने में उपयोग किए जाने तथा LPG कन्वर्जन हेतु प्राप्त ₹4,100 की राशि के संबंध में भी जांच की गई।

जांच निष्कर्षों के आधार पर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कर्तव्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता, विद्यालय संचालन एवं मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता तथा सरकारी राशि के गबन से संबंधित आरोप निर्धारित किए गए हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया द्वारा बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के प्रावधानों के तहत प्रधानाध्यापक मो. महबूब आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के अधीन किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, पलासी निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। आरोप पत्र पृथक रूप से निर्गत किया जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button