अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जमुई की घटना ने देश – दुनिया में बिहार को किया शर्मसार : सीपीएम

सहरसा, 22 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम जिला कमिटी सहरसा के सचिव एवं पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड रणधीर यादव ने जमुई में नाबालिग लड़की के साथ घटित घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि यह घटना देश दुनिया में बिहार को शर्मसार कर दिया। नाबालिग लड़की और इनके दोस्त गिरगिराते रोते बिलखते रहे और समुह में दरिंदों ने दोनों के साथ खासकर लड़की के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर गया। कहां सोयी रह गई इनकोंटर वाली सरकार की पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

अपराध मुक्त राज्य और शासन व्यवस्था की कलई खोलने वाली विभस्त घटना रोंगटे खड़े करने वाली और काफी निंदनीय है। लगता है बिहार में कानून का नहीं बल्कि लूटेरे गुण्डों अपराधियों, बलात्कारियों और बेटियों की इज्जत आबरू लूटने वाले दरिंदे का राज्य कायम हो गया है। बिहार में जंगल नहीं महाजंगल राज्य चल रहा है।

बिहार के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है और बिहार सरकार सुशासन का झुठी ढ़िढ़ोरा पीट रही है। पार्टी जिला सचिव रणधीर यादव ने सरकार से मांग किया कि जमुई में नाबालिग लड़की के साथ घटित घटना के अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिया जाय। और सुशासन की ढ़ोल पिटने के बजाय गिरती कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाय ताकि भविष्य में किसी मां बेटी के साथ इस तरह की घटनाएं नहीं हों।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button