बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सहरसा : चिकित्सक और पत्रकार के बीच घटित घटना दुर्भाग्यपूर्ण,समन्वय की अपील : रोगी कल्याण समिति

सहरसा, 18 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, शहर के डीबी रोड स्थित रेनबो रिसोर्ट में बिहार सरकार द्वारा नामित जदयू भाजपा के पदाधिकारी जो रोगी कल्याण समिति के सदस्य हैं की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में रोगी कल्याण समिति के सदस्य जदयू नेता दिनेश पासवान, भाजपा जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, आईएमए सदस्य डॉ. शिलेंदर कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश पासवान, मिडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, उपस्थित थे। बैठक में विगत दिनों सदर अस्पताल में चिकित्सक एवं पत्रकारों के बीच घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चिकित्सक और पत्रकार के बीच घटित घटना घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों ही समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं और आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करना आवश्यक है। सभी संगठन समाज हीत में ही कार्य करते हैं सभी को एसओपी प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि जिला पदाधिकारी, सहरसा की अध्यक्षता में एक समन्वय की बैठक आयोजित की जाए, जिसमें आईएमए भाषा के पदाधिकारी, सहरसा जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी तथा रोगी कल्याण समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की जाय।

बैठक में दोनों पक्षों की बातों को सुनकर आपसी संवाद एवं समन्वय के माध्यम से समाधान निकालने तथा सदर अस्पताल परिसर में शांति, सामाजिक सौहार्द एवं बेहतर वातावरण बनाए रखने की दिशा में पहल की जाए। बैठक का उद्देश्य विवाद को शीघ्रता से सुलझाते हुए चिकित्सकों, पत्रकारों के विवाद को समाप्त किया जाय विलंब होने से असंतोष बढता है। अविलंब शांति की पहल की जाय जिससे विवाद समाप्त हो सके निष्पक्ष न्याय का मार्ग प्रशस्त की जाय।कल जिला पदाधिकारी से मिलकर समन्वय की बैठक बुलाने का आग्रह किया जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button