ठाकुरगंज : तातपौआ पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

ठाकुरगंज, 15 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, तातपौआ पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के उर्दू एडवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नौशाद आलम की मौजूदगी में आयोजित शिविर में डीडीसी और बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने भी कई कार्यों में कर्मियों को गंभीरता और तत्परता से काम करने की बात कही। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रस्मुद्दीन फैज, सदस्य जमील अख्तर, बिंदेश राय, इबरार आलम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इसी दौरान पूर्व मंत्री नौशाद आलम, डीडीसी और बीडीओ ने पंचायत सरकार भवन के समीप जर्जर व टूटे हुए पुल के अप्रोच का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए समस्या के समाधान को लेकर आवश्यक पहल पर चर्चा की गई।



